मैच से पहले प्रतिद्वंदी को ज़हर देने के लिए महिला खिलाड़ी ने रूस में चेस बोर्ड पर गिराई मर्करी
रूस में एक शतरंज चैंपियनशिप से पहले अमिना ऐबकारोवा नामक महिला चेस प्लेयर द्वारा अपने विपक्षी खिलाड़ी को ज़हर देने का मामला सामने आया है। वायरल हो रहे घटना के सीसीटीवी फुटेज में अमिना गेम से पहले शतरंज बोर्ड पर मर्करी गिराते नज़र आईं। घटना के बाद रशियन चेस फेडरेशन अमिना पर आजीवन प्रतिबंध लगाने का विचार कर रहा है।