मैच से पहले राष्ट्रगान के दौरान रो पड़ीं पाक कप्तान फातिमा सना, सामने आया वीडियो
आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के एक मैच से पहले राष्ट्रगान के दौरान पाकिस्तानी टीम की कप्तान फातिमा सना रोती हुईं दिखी हैं। दरअसल, हाल ही में फातिमा के पिता का निधन हुआ था जिसके बाद वह विश्व कप का मैच छोड़कर स्वदेश लौटी थीं। वहीं, वर्ल्ड कप में लौटने के बाद उनका रोने का यह वीडियो सामने आया है।