मैच से बाहर रहना कप्तान का काफी साहसी फैसला हैः रोहित शर्मा पर रवि शास्त्री
सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में जारी ऑस्ट्रेलिया-भारत के पांचवें टेस्ट से रोहित शर्मा के बाहर रहने पर पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा है, "यह कप्तान का काफी साहस भरा फैसला है कि वह इस मैच में बाहर रहने को तैयार हुए।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि वह इस टेस्ट के बाद खेल (टेस्ट क्रिकेट) से हट सकते हैं।"