मैच हारने के पीछे केवल बल्लेबाज़ ही नहीं बल्कि हर खिलाड़ी ज़िम्मेदार होता है: गौतम गंभीर
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने न्यूज़ीलैंड से शुरुआती 2 टेस्ट मैचों में भारत को मिली हार को लेकर कहा है, "केवल बल्लेबाज़ों ने ही हमें निराश नहीं किया बल्कि हार की ज़िम्मेदारी सभी खिलाड़ियों की बनती है।" तीसरे टेस्ट मैच को लेकर गंभीर ने कहा, "हम किसी नए खिलाड़ी को मौका देने की स्थिति में नहीं हैं।"