मिचल स्टार्क ने दर्ज किए टेस्ट करियर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े
ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ मिचल स्टार्क ने शुक्रवार को अपने टेस्ट करियर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े (6/48 एक पारी में) दर्ज किए। स्टार्क ने ऐडिलेड टेस्ट में भारत की पहली पारी में यह उपलब्धि हासिल की। स्टार्क के 6 विकेटों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को पहली पारी में 180 रन पर ऑल-आउट कर दिया।