मिचल स्टार्क ने फेंका अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का सबसे महंगा ओवर
ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचल स्टार्क ने सोमवार को टी20 विश्व कप-2024 में भारत के खिलाफ एक ओवर में 29 रन दिए जो उनके अंतर्राष्ट्रीय करियर का सबसे महंगा ओवर है। स्टार्क के इस ओवर में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 4 छक्के व एक चौका जड़ा। स्टार्क ने ही मैच में रोहित को 92 रन के निजी स्कोर पर आउट किया।