मिचल स्टार्क ने फेंका वनडे क्रिकेट में किसी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ का सबसे महंगा ओवर
ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ मिचल स्टार्क ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में एक ओवर में 28 रन दिए जो वनडे क्रिकेट में किसी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ का सबसे महंगा ओवर है। बारिश के चलते मैच 39 ओवर का कर दिया गया और इंग्लैंड की पारी के आखिरी ओवर में स्टार्क ने 4 छक्के और 1 चौका दिया।