मोज़ाम्बीक में कोर्ट के आदेश के बाद भड़की हिंसा, अक्टूबर से अब तक 150 लोगों की हुई मौत

मोज़ाम्बीक में अक्टूबर में हुए चुनाव के परिणाम को कोर्ट द्वारा बरकरार रखे जाने पर हुए प्रदर्शनों में बीते 24 घंटे में 21 लोगों की मौत हुई है। सत्तारूढ़ फ्रीलीमो पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डेनियल चैपो को 9 अक्टूबर को विजेता घोषित करने पर हिंसा भड़की थी। हिंसा में अक्टूबर से अबतक 150 लोगों की मौत हुई है।

Load More