मिज़ोरम में आदिवासी महिला से दुष्कर्म के मामले में BSF के दो जवानों को हुई 42 साल की सज़ा
मिज़ोरम में आइजोल की एक अदालत ने 9 साल पुराने मामले में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और उस पर तेज़ाब फेंकने के जुर्म में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवानों को 42-42 साल की सजा सुनाई। अदालत ने दोनों पर प्रत्येक अपराध में ₹60-₹60 हज़ार का जुर्माना भी लगाया है।