मौजूदा वित्त वर्ष में 40,000 फ्रेशर्स की नियुक्ति करेगी TCS
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) ने बताया है कि वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की करीब 40,000 फ्रेशर्स को नियुक्त करने की योजना है। टीसीएस ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (मार्च-जून) में 5,452 कर्मचारियों को भर्ती किया है जिससे कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 6,06,998 हो गई है। मार्च-जून तिमाही में टीसीएस का शुद्ध लाभ ₹12,040 करोड़ रहा था।