मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने जो रुट

इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जो रूट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-2025 में सर्वाधिक रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। वह अब तक 14 टेस्ट मैचों की 25 पारियों में 51.22 की औसत से 1,127 रन बना चुके हैं। वहीं, भारतीय बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल दूसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 9 टेस्ट मैचों की 16 पारियों में 1,028 रन बनाए हैं।

Load More