मुज़फ्फरनगर में कांवड़ यात्रा मार्ग पर फल विक्रेताओं ने ठेले पर लगाया अपने नाम का बोर्ड
मुज़फ्फरनगर (यूपी) में कांवड़ यात्रा मार्ग पर फल बेचने वाले कई दुकानदारों ने ठेले पर अपने नाम का बोर्ड लगा लिया है जिसका वीडियो सामने आया है। दरअसल, पुलिस ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर खाने-पीने की सभी दुकान के बाहर मालिकों या कर्मचारियों का नाम लिखने को कहा है। इस फैसले की कांग्रेस व एआईएमआईएम ने आलोचना की है।