मौज-मस्ती के लिए बीयर की बोतलें लहराईं, नहीं पी थी: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल की छात्राएं
बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के एक सरकारी स्कूल में बर्थडे पार्टी में बीयर पी रहीं छात्राओं ने वीडियो वायरल होने बाद मामले की जांच कर रहे दल से कहा है, "हमने मौज-मस्ती के लिए बीयर की बोतलें लहराई थीं...लेकिन बीयर नहीं पी।" बकौल रिपोर्ट्स, मामला 29-जुलाई का है और पार्टी में शामिल एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था।