मिजोरम और गोवा के बाद देश का तीसरा पूर्ण साक्षर राज्य बना त्रिपुरा

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की मौजूदगी में सोमवार को त्रिपुरा को पूर्ण साक्षरता वाला राज्य घोषित किया। इससे पहले मिज़ोरम और गोवा को यह दर्जा मिल चुका है। मुख्यमंत्री साहा ने इसे त्रिपुरा के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। शिक्षा मंत्रालय की निदेशक ने बताया कि राज्य में 23,184 अशिक्षित वयस्कों को साक्षर बनाया गया।

Load More