यूपी में नाबालिग लड़के ने दस साल के बच्चे की गला दबाकर की हत्या, घर जाकर आराम से सोया
मुजफ्फरनगर (यूपी) में 15-वर्षीय किशोर ने 10-साल के अमन को बहलाकर जंगल में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी है। आरोपी किशोर हरियाणा में एक फर्नीचर की दुकान पर काम करता था जहां चोरी के बाद उसे दुकान से निकाल दिया गया था। बच्चे का शव गन्ने के खेत से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।