UP में पिटाई का बदला लेने के लिए किशोर ने 9 साल के बच्चे का अपहरण कर की हत्या, खेत में छिपाया शव
मुज़फ्फरनगर (यूपी) में एक 16-वर्षीय किशोर ने 9 साल के बच्चे का कथित तौर पर अपहरण करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को खेत में छिपा दिया। हरियाणा में चोरी के आरोप में हुई पिटाई का बदला लेने के लिए किशोर ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।