यूपी में MBBS की छात्रा ने किया सुसाइड, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
यूपी के मुज़फ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में हरियाणा की छात्रा शगुन सैनी का शव सोमवार रात फंदे से लटका मिला। मृतका MBBS की फाइनल ईयर की छात्रा थी और उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस को एक दोस्त से विवाद की जानकारी मिली है। FSL टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और जांच जारी है।