मेजर क्रिकेट लीग में ग्लेन मैक्सवेल ने अपना अवॉर्ड फैन को दिया, वीडियो आया सामने
मेजर क्रिकेट लीग 2024 में वॉशिंगटन फ्रीडम और लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच में मिली जीत के बाद 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए वॉशिंगटन फ्रीडम की तरफ से खेल रहे ग्लेन मैक्सवेल ने अपना अवार्ड एक फैन को सौंप दिया। इसका वीडियो सामने आया है। वॉशिंगटन फ्रीडम ने मैच 8 विकेट से जीत लिया था।