मुझे ₹1 लाख में बेचने की कोशिश की गई थी, प्रोड्यूसर बोला मुझे उसके साथ सोना है: खुशी मुखर्जी
अभिनेत्री खुशी मुखर्जी के मुताबिक, एक बार हैदराबाद में एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें एक प्रोड्यूसर को ₹1 लाख में बेचने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा, "उसने एक प्रोड्यूसर से मेरी मीटिंग कराई और पीछे से ₹1 लाख ले लिए...प्रोड्यूसर ने मुझसे कहा कि तुम्हें मेरे साथ सोना है।" उन्होंने कहा, "मैंने कहा कि मुझे पता ही नहीं है।"