मुझे 'पद्मावत' ऑफर हुई थी, स्क्रिप्ट मांगी तो भंसाली बोले- मैं स्क्रिप्ट नहीं देता: कंगना
ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने 'पद्मावत' पर कहा है, "मुझे भी पद्मावत ऑफर हुई थी।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने कहा- सर (संजय लीला भंसाली) मुझे स्क्रिप्ट मिल जाए तो अच्छा रहेगा। इस पर उन्होंने कहा- मैं स्क्रिप्ट नहीं देता।" बकौल कंगना, भंसाली ने कहा था कि हीरोइन का रोल इतना है कि हीरो उसे शीशे में तैयार होते समय देखता है।