मुझे 10 साल की उम्र में पीरियड्स आ गए थे, अपना बचपन एंजॉय नहीं किया: रेणुका शहाणे
अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने बताया है कि उन्हें 10 साल की उम्र में पीरियड्स आ गए थे जिस कारण वह अपना बचपन अच्छे से एंजॉय नहीं कर सकीं। उन्होंने कहा, "मैं आज 58 साल की हूं और मैंने अपने जीवन का सबसे ज़्यादा समय पीरियड्स के साथ गुज़ारा है।" उन्होंने कहा, "मैं अपने शरीर व पहनावे को लेकर रूढ़िवादी हूं।"