मुझे 12 साल की उम्र में कुष्ठ रोग हो गया था: डिंपल कपाड़िया
अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने बताया है कि 12 साल की उम्र में उन्हें कुष्ठ रोग हो गया था। उन्होंने बताया, "इसके लक्षण मेरी कोहनी पर दिखे थे...एक शख्स ने कहा था कि मुझे स्कूल से निकाल दिया जाएगा।" बकौल डिंपल, इस दौरान उनकी मुलाकात राज कपूर से हुई और उन्हें फिल्म 'बॉबी' के लिए कास्ट किया गया।