मुझे अच्छे शासन के लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए: केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उन्हें शासन और प्रशासन के लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। केजरीवाल ने दावा किया कि सीएम के तौर पर अपने कार्यकाल में उपराज्यपाल द्वारा व्यवधानों के बावजूद उन्होंने बहुत काम किया। उन्होंने दिल्ली की मौजूदा बीजेपी सरकार को लेकर कहा, "जैसे ही हमने सरकार छोड़ी...उन्होंने दिल्ली को बर्बाद कर दिया।"

Load More