मुझे अपनी तरह ही मॉडर्न और ट्रेडिशनल पार्टनर चाहिए: जया किशोरी
कथावाचक जया किशोरी ने ऐक्ट्रेस अमृता राव और उनके पति आरजे अनमोल के पॉडकास्ट में प्यार-धोखा व रिलशेनशिप में रेड फ्लैग समेत कई मुद्दों पर बातचीत की है। उन्होंने बताया है कि उन्हें अपने जैसा ही मॉर्डन और ट्रेडिशनल लाइफ पार्टनर चाहिए। किशोरी ने कहा कि वह धार्मिक हैं लेकिन किसी अच्छे बदलाव को अपनाने के लिए तैयार रहती हैं।