मुझे अपना बैंक बैलेंस नहीं पता, मेरे पास खातों का एक्सेस नहीं है: दिलजीत दोसांझ
गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने कहा है कि उन्हें अपने बैंक बैलेंस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, "मेरे पास बैंक (खातों) का कोई एक्सेस नहीं है। पैसा कहां से आता है...कहां जाता है, कब आता है और कब जाता है...मुझे कुछ नहीं पता।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे यह भी नहीं पता कि मैं कितना टैक्स भरता हूं।"