मुझे अमेरिका में अपना भविष्य नहीं दिखता: ट्रंप की जीत के बाद एलन मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी
अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डॉनल्ड ट्रंप की जीत के बाद अरबपति उद्योगपति एलन मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी विवियन जेना विल्सन ने अमेरिका छोड़ने की बात कही है। विवियन ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, "मुझे अमेरिका में अपना भविष्य नहीं दिखता है।" गौरतलब है कि राष्ट्रपति पद के चुनाव में मस्क ने ट्रंप का खुलकर समर्थन किया था।