मुझे इस्लाम अपनाने का सुझाव दिया गया: 10 साल छोटे ज़ीशान से ब्रेकअप को लेकर रेहाना पंडित
ऐक्ट्रेस रेहाना पंडित ने अभिनेता ज़ीशान खान संग अपने कई सालों तक चले उतार-चढ़ाव भरे रिश्ते और फिर ब्रेकअप पर बात की है। रेहाना ने कहा, "मेरे धार्मिक विश्वास पर सवाल उठाए गए...मुझे इस्लाम अपनाने का सुझाव दिया गया...इससे काफी मनमुटाव हुआ।" दोनों की उम्र के 10 साल के अंतर को लेकर रेहाना ने कहा, "भावनात्मक परिपक्वता नहीं थी।"