मुझे उनका दृढ़ संकल्प और समर्पण प्रभावित करता है: गुकेश से मुलाकात पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड चेस चैंपियन गुकेश डी से मुलाकात की तस्वीरें X पर शेयर कर लिखा उनका (गुकेश) आत्मविश्वास वास्तव में प्रेरणादायक है। पीएम मोदी ने आगे लिखा, "मैं पिछले कुछ सालों से उनके साथ निकटता से बातचीत कर रहा हूं और उनके बारे में जो सबसे ज़्यादा प्रभावित करता है वो है उनका दृढ़ संकल्प और समर्पण।"