मुझे उसे क्रिकेटर बनाना चाहिए था: खेल रत्न के लिए नॉमिनेट नहीं किए जाने पर मनु भाकर के पिता
ओलंपिक पदक विजेता शूटर मनु भाकर को खेल रत्न पुरस्कार विजेताओं की प्रारंभिक सूची में शामिल नहीं किए जाने पर उनके पिता राम किशन ने कहा है, "मुझे उसे (मनु) निशानेबाज़ी के खेल में डालने का अफसोस है।" उन्होंने कहा, "मुझे उसे क्रिकेटर बनाना चाहिए था...तब उसे सभी पुरस्कार और प्रशंसा मिल पाती। मनु इस खबर से बहुत निराश है।"