मुझे ऋषभ पंत को क्रिकेट खेलते हुए देखना बहुत पसंद है: बेन स्टोक्स
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले खुद को भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत का बड़ा प्रशंसक बताया है। उन्होंने कहा, "भले ही वह विपक्षी टीम में हों लेकिन मुझे ऋषभ को क्रिकेट खेलते हुए देखना बहुत पसंद है। मुझे वह तरीका पसंद है जिससे वह खेल के सभी प्रारूपों में खेलते हैं।"