मुझे ऐक्टर होने से नफरत है: राजनीति में शामिल होने के बाद कंगना रनौत
अभिनेत्री कंगना रनौत ने राजनीति में शामिल होने के बाद एक इंटरव्यू में 'अभिनय या निर्देशन में ज़्यादा चुनौतीपूर्ण क्या' के सवाल पर कहा है कि अभिनय चुनौतीपूर्ण नहीं है। उन्होंने कहा, "मुझे ऐक्टर होने से नफरत है क्योंकि जब आप सेट पर पहुंचते हैं तो आपको पता नहीं होता कि क्या हो रहा है। मुझे डायरेक्टर होना पसंद है।"