मुझे किसी विधायक से कोई सिफारिश नहीं चाहिए: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर शिवकुमार
कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कहा है, "मुझे अपने किसी भी विधायक से कोई सिफारिश नहीं चाहिए। मेरा कर्तव्य पार्टी के अनुशासन को और मज़बूती देना है।" उन्होंने कहा, "मैं नहीं चाहता कि कोई विधायक बोले...जो लोग बहुत बोल रहे हैं, उनके खिलाफ पार्टी हाईकमान निश्चित रूप से कार्रवाई करेगा।"