मुझे खेद है: अपनी 'पाकिस्तान' और 'अंडरगारमेंट' वाली टिप्पणियों पर कर्नाटक HC के जज
कर्नाटक हाईकोर्ट के न्यायाधीश वी श्रीशानंद ने बेंगलुरु के एक इलाके को 'पाकिस्तान' कहने और एक महिला वकील को फटकार लगाते समय अपनी 'अंडरगारमेंट' वाली टिप्पणी पर आलोचना के बाद खेद जताया है। उन्होंने कहा कि टिप्पणियां अनजाने में की गई थीं और किसी व्यक्ति या समाज के किसी वर्ग को चोट पहुंचाने का इरादा नहीं था।