मुझे खुशी है कि मैं इसका हिस्सा हूं: ओलंपिक्स में मनु के 2 पदक जीतने पर उनके कोच
पेरिस ओलंपिक्स में मनु भाकर के 2 कांस्य पदक जीतने पर उनके कोच जसपाल राणा ने कहा है, "मनु की ये ऐतिहासिक उपलब्धि है। मुझे खुशी है कि मैं इसका हिस्सा हूं।" उन्होंने कहा, "मनु के लिए असली चुनौती अब शुरू होती है। अब उन्हें भविष्य में देश को और अधिक पदक दिलाने के लिए अपना अभियान जारी रखना होगा।"