मुझे ट्रेन से बाहर फेंकने की धमकी दी गई थी: गोमांस ले जाने के शक में पीटे गए बुज़ुर्ग
महाराष्ट्र में ट्रेन में गोमांस ले जाने के शक में भीड़ द्वारा पीटे गए 72 वर्षीय बुज़ुर्ग ने बताया है कि आरोपियों में से एक ने दूसरों से कहा कि वे उसे ट्रेन से फेंक दें। बुज़ुर्ग ने कहा, "उन्होंने मेरे चेहरे, पैरों और पूरे शरीर पर मारा।" मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने बुज़ुर्ग से संपर्क किया।