मुझे तेरी मां के हाथ का चूरमा खाना है: ओलंपिक खिलाड़ियों से बातचीत में नीरज चोपड़ा से पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में हिस्सा लेने जा रहे भारतीय दल से शुक्रवार को मुलाकात की। इस दौरान उनसे वर्चुअली जुड़े जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से पीएम मोदी ने कहा, "तेरा चूरमा अभी आया नहीं।" नीरज ने कहा, "चूरमा लेकर आएंगे सर इस बार।" पीएम मोदी ने आगे कहा, "मुझे तेरी मां के हाथ का...चूरमा खाना है।"