मुझे नौकरी चाहिए, 3 साल तक बेरोज़गार रहना दुखदायी: ओलंपिक्स पदक विजेता भाकर के कोच
पेरिस ओलंपिक्स-2024 में कांस्य पदक जीतने वालीं निशानेबाज़ मनु भाकर के कोच जसपाल राणा ने कहा है, "मुझे नौकरी की ज़रूरत है, 3 साल तक बेरोज़गार रहना दुखदायी है।" उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि मेरी ज़िंदगी में क्या होने वाला है, मैं भारत लौटने तक इंतज़ार करूंगा। जबतक मनु अपने आखिरी 2-मैच खत्म नहीं कर लेती, मैं यहीं रहूंगा।"