मुझे नोबेल पुरस्कार नहीं मिलता तो भी मैं नहीं सोचता कि जीवन व्यर्थ हो गया: अमर्त्य सेन
नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा है कि उन्हें नोबेल पुरस्कार न मिला होता तो भी वह नहीं मानते कि उनका जीवन व्यर्थ हो गया। उन्होंने आगे कहा, "आपको पुरस्कार मिलने या न मिलने में भाग्य की भी भूमिका होती है। मुझे नहीं लगता कि मेरा लक्ष्य नोबेल या कोई अन्य पुरस्कार प्राप्त करना था।"