मुझे नहीं लगता कि मैं इतना मुश्किल चुनाव फिर देखूंगाः झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक इंटरव्यू में कहा है, "यह चुनाव बेहद कठिन था। मुझे नहीं लगता कि मैंने ऐसा कोई चुनाव देखा है और मेरा मानना है कि मैं आगे भी ऐसा चुनाव नहीं देखूंगा।" उन्होंने आगे कहा, "हर वो सवाल जो मतदाताओं के दिमाग में चल रहा था, हमने उसका जवाब दिया।"