मुझे नहीं लगता कि मोजतबा खामेनेई की मौत हो गई है: ट्रंप
ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की मौत की अफवाहों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है, "मुझे नहीं लगता कि उनकी मौत हुई है।" ट्रंप ने रेडियो होस्ट ग्लेन बेक से टेलीफोनिक इंटरव्यू में कहा, "खामेनेई गंभीर रूप से घायल हुए थे, उनके शरीर के बाईं ओर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई थीं।"