मुझे नहीं लगता कि मस्क कैबिनेट में शामिल हो पाएंगे, उनके पास समय नहीं होगा: ट्रंप
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि अरबपति एलन मस्क अमेरिकी कैबिनेट में शामिल हो पाएंगे क्योंकि उनके पास समय नहीं होगा। उन्होंने कहा, "मस्क शामिल होना चाहते हैं लेकिन वह बड़ा व्यवसाय...चला रहे हैं।" दरअसल, ट्रंप ने पहले मस्क को कैबिनेट पद देने के बारे में विचार करने की बात कही थी।