मुझे नहाने भी नहीं दिया गया: युगांडा की जेल को लेकर भारतीय मूल के अरबपति की बेटी
युगांडा की जेल में बंद किए जाने की घटना को लेकर भारतीय मूल के अरबपति पंकज ओसवाल की बेटी वसुंधरा ओसवाल ने आरोप लगाया है कि करीब 3-सप्ताह जेल में उनके मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन किया गया। उन्होंने कहा, "मुझे नहाने तक की अनुमति नहीं थी...मेरे माता-पिता को मुझे भोजन-पानी मुहैया कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को रिश्वत देनी पड़ी।"