मुझे पाकिस्तान की आलिया भट्ट कहा जाता है: पाक ऐक्ट्रेस हानिया आमिर
पाकिस्तान की ऐक्ट्रेस हानिया आमिर ने 'जंग' अखबार को दिए गए इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें पाकिस्तान की आलिया भट्ट कहा जाता है। उन्होंने कहा, "क्योंकि मेरा चेहरा थोड़ा-थोड़ा आलिया से मिलता है।" बकौल हानिया, जब कोई इंटरनैशनल ब्रैंड भारत में आलिया को अपना ब्रैंड ऐम्बैसडर बनाता है तो पाकिस्तान में अपने आप ही उन्हें साइन कर लेता है।