मुझे पूरा भरोसा है कि ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया उसके घर में हराएगीः चेतन शर्मा
पूर्व भारतीय गेंदबाज़ चेतन शर्मा ने कहा, "मैं शत प्रतिशत कह सकता हूं कि ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया उसके ही घर में हराएगी। हमने उन्हें लगातार दो बार ऑस्ट्रेलिया में हराया है...दबाव ऑस्ट्रेलिया पर होगा।" गौरतलब है, टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ का पहला मैच 22 नवंबर को पर्थ में खेला जाएगा।