मुझे पत्नी को घूरना अच्छा लगता है: 'पत्नी को कितनी देर तक घूर सकते हैं?' बयान पर महिंद्रा
एलऐंडटी के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन के 'आप घर पर बैठकर क्या करते हैं?...पत्नी को कितनी देर तक घूर सकते हैं?' बयान पर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने कहा, "मेरी पत्नी बहुत अच्छी हैं...मुझे उन्हें घूरना अच्छा लगता है।" वहीं '90 घंटे/सप्ताह काम' को लेकर महिंद्रा ने कहा, "हमें काम की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए…आप 10-घंटे में दुनिया बदल सकते हैं।"