मुझे परेशान न करें, आप जानकर क्या करेंगे?: गर्भवती होने की रिपोर्ट्स पर देवोलीना
अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने गर्भवती होने की रिपोर्ट्स को लेकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया है। देवोलीना ने लिखा है, "जब मुझे लगेगा कि ऐसी खबर बतानी चाहिए तब मैं बताऊंगी। फिलहाल मुझे परेशान नहीं कीजिए। आप यह जानकर क्या करेंगे कि मैं गर्भवती हूं या नहीं? अपनी निजी ज़िंदगी में मुझे हस्तक्षेप पसंद नहीं है।"