मुझे फिर से शब्दकोश में 'भेदभाव' का अर्थ देखना होगा: बजट को लेकर मनीष तिवारी
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने केंद्रीय बजट 2024 को लेकर कहा है, "अगर बजट में कोई भेदभाव नहीं है तो मुझे एक बार फिर शब्दकोश में 'भेदभाव' का मतलब देखना पड़ेगा।" मनीष तिवारी ने कहा, "यह एक ऐसा बजट है जो मौजूदा एनडीए-बीजेपी सरकार की समीकरण बाध्यता का परिचायक है।" मंगलवार को बजट पेश किया गया था।