मुझे फैशन आइकॉन कहते हैं लेकिन फीस देने में हिचकते हैं: लग्ज़री ब्रैंड्स से ज़ीनत
अभिनेत्री ज़ीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर लग्ज़री ब्रैंड्स को फटकार लगाते हुए उनके लिए एक पोस्ट लिखा है। ज़ीनत ने लिखा, "अगर आप (लग्ज़री ब्रैंड्स) मुझे फैशन आइकॉन और स्टार कहते हैं तो मुझे मेरी फीस (ब्रैंड प्रमोशन के लिए) देने से क्यों हिचकते हैं।" उन्होंने कहा, "आप चाहते हैं कि मैं कम पैसों में आपके लिए काम करूं।"