मुझे बॉलीवुड इंडस्ट्री में सम्मान तो मिलता है लेकिन काम नहीं: सिंगर कुमार सानू
सिंगर कुमार सानू ने कहा है, "बॉलीवुड इंडस्ट्री में मुझे लोग सम्मान तो देते हैं, प्यार देते हैं, मेरे गाने सुनते हैं लेकिन पता नहीं क्यों वे लोग मेरी आवाज़ अब गानों में इस्तेमाल नहीं करते।" उन्होंने कहा, "यह सवाल हमेशा मेरे मन में आता है। मैं उनके सामने मौजूद हूं लेकिन फिर भी मुझसे गाना नहीं गंवाया जाता।"