मुझे भारत वापस जाने को कहा गया: अल्बानिया में म्यूज़िक फेस्टिवल में शामिल हुई महिला
भारतीय मूल की एक महिला ने दावा किया है कि अल्बानिया में आयोजित एक म्यूज़िक फेस्टिवल में उसे नस्लवाद का सामना करना पड़ा। महिला ने एक वीडियो में बताया, "मैं लाइन में खड़ी थी और लड़कियों का समूह लाइन तोड़कर आगे आ गया...मेरे विरोध करने पर वे मुझे अपने देश (भारत) वापस जाओ कहने लगीं...वह मुझ पर हंस रही थीं।"